Dailyhunt

PM-SYM Scheme: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज की डिटेल्स

India News 1 month ago

PM-SYM Scheme | PM Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आप किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और बुढ़ापे में अपने गुजारे के लिए परेशान रहते हैं, तो भारत सरकार की एक योजना आपकी मदद कर सकती है.

भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) चलाई जाती है. इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों को हर महीने खर्चे के लिए 3000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है. इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य है कि ऐसे मजदूरों और कामगारों को सहारा दिया जा सके, जिनके पास EPF या NPS जैसी रिटायरमेंट सुविधाएं नहीं होती हैं. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन एक वॉलंटरी और कंट्रीब्यूशन योजना है. इसके तहत कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, रेहड़ी-पटरी मजदूर या घरेलू सहायक छोटे व्यापारियों को फायदा मिलता है.

जानकारी के अनुसार, 18 से 40 साल की उम्र वाले लोग अपने काम करने के दौरान हर महीने कुछ रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है. ध्यान रखें कि ये एक अंशदायी योजना है, जिसके तहत आप जितनी धनराशि जमा करने का योगदान देते हैं. उतना ही लाभार्थी को सरकार भी देती है. हालांकि इसके लिए एक शर्त ये भी है कि इस योजना के लिए आवेदन करने वाले लोगों की मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए. वहीं अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को उसकी पेंशन की आधी धनराशि दी जाती है.

क्या है पात्रता?

बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. साथ ही उसकी मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए. आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों. साथ ही वो EPFO, ESIC, NPS और इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए.

चाहिए ये दस्तावेज

इस योजना का आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, बचत बैंक खाता या जन-धन खाता पासबुक होना चाहिए. साथ ही मोबाइल नंबर होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (Common Service Centre - CSC) जाएं. वहां आधार कार्ड और पासबुक पेश करें. वहां से ऑनलाइन फॉर्म भरें और अपनी उम्र के अनुसार, पहली किश्त जमा करें. जब आप आवेदन कर लेंगे, तो आपको एक श्रम योगी कार्ड मिलेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News