Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Samsung Galaxy A37 vs OnePlus Nord 6 फीचर्स और कैमरा में कौन आगे, क्या रहेगा आपके लिए किफायती

India News 1 month ago

Samsung Galaxy A37 vs OnePlus Nord 6: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. इसलिए अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और लुक्स के बारे में जान लेना चाहिए.

आजकल भारतीय टेक बाजार में बहुत से स्मार्टफोन्स हैं, जिनके बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy A37 vs OnePlus Nord 6 दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A37 vs OnePlus Nord 6 दोनों स्मार्टफोन्स किस अंतर के साथ आते हैं.

फीचर्स में कौन किससे आगे?

samsung galaxy A 37 में 6.74 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी डिजाइन स्लीक और प्रीमियम है और IP68 वाटर और डस्ट-रेज़िस्टेंस को सपोर्ट करता है. वहीं, OnePlus Nord 6 में आपको 1.5K AMOLED HDR डिस्प्ले के साथ ही 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इस फोन में आपको 4nm octa-core Snapdragon 8s Gen 4 chipset का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा 3600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है.

कैमरा में कौन किससे अच्छा?

samsung galaxy A 37 में आपको 50 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने के साथ ही साथ 8 मेगापिक्सल का एक मैकरो कैमरा भी दिया जाता है. OnePlus Nord 6 में आपको 50 MP का मेन यानि रियर कैमरा देखने के मिल सकता है. इसके साथ ही 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. हालांकि, कैमरा और फोटोग्राफी के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए किफायती हो सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News