Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

संकट में विराट कोहली! कर्ज में डूबा 'किंग' का रेस्टोरेंट, 6 महीने से नहीं चुका रहे करोड़ों रुपये

India News 1 month ago

Virat Kohli Restaurant Controversy: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वजह से चर्चा में रहने वाले बेंगलुरु के वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट पर ताला लग गया है. कोर्ट के आदेश के इस फेमस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है.

इस रेस्टोरेंट के मालिकों पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसके वजह से बेंगलुरु के सिविल कोर्ट ने वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट पर ताला लगाने का आदेश दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट के मालिकों ने 2 करोड़ रुपये के बिल के साथ-साथ अन्य कई पेमेंट भी नहीं किए हैं. इस मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी सामने आया है, क्योंकि वह इस रेस्टोरेंट से जुड़े हुए थे. हालांकि अब विराट कोहली ने इस विवादित रेस्टोरेंट से अपना नाता तोड़ लिया है. विराट कोहली ने इस रेस्टोरेंट से पार्टनरशिप खत्म कर दी है. इतना ही नहीं, कोहली ने अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से अलग कर लिया है.

6 महीने से नहीं चुकाया किराया

बेंगलुरु के चर्चित वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट की देखरेख ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी द्वारा किया जा रहा था. उसने करीब 6 महीने से किराये का भुगतान नहीं किया है. किराये के अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया था. रेस्टोरेंट बिल्डिंग मालिक ने कई बार नोटिस भेजा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. ऐसे में बिल्डिंग मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया. रिपोर्ट्स की मानें, यह आउटलेट पहले भी कई बार विवादों में रहा है. इससे पहले BBMP यानी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा था. बताया जा रहा है कि इन सब विवादों को वजह से स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस आउटलेट से खुद को अलग कर लिया.

आखिरकार रेस्टोरेंट पर लगा ताला

रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार विवादों में रहने की वजह से रेस्टोरेंट की ब्रांड वैल्यू भी गिर गई थी. इसकी वजह से रेस्टोरेंट में कस्टमर कम होने लगे, जिससे बिजनेस को नुकसान हुआ. यह नुकसान लगातार बढ़ता चला गया. अब आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. आदेश के अनुसार, जब तक रेस्टोरेंट की सभी बकाया रकम का भुगतान नहीं होगा, तब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा.

क्या है वन8 कम्यून?

बता दें कि वन8 कम्यून (One8 Commune) एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है, जो विराट कोहली द्वारा स्थापित किया गया है. कोहली का यह ब्रांड दिल्ली से लेकर गुरुग्राम, पुणे, नोएडा, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में मौजूद है. यह रेस्टोरेंट दुनिया के मशहूर भोजन, शानदार माहौल और शानदार डिनर के लिए फेमस है. यह क्रिकेटर विराट कोहली के लाइफस्टाइल ब्रांड 'वन8' का ही हिस्सा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News