Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

SRH vs RCB: प्लेइंग XI में नहीं मिला था मौका, इंपैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आया, फिर बेंगलुरु को जिताया

India News 1 month ago

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का ओपनिंग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

उन्होंने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पड्डिकल को उतारा था जिन्हें प्लेइंग XI में नहीं रखा गया था. उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और हैदराबाद के खिलाफ रन ठोक डाले और मैच को आसान बना दिया. विराट कोहली ने भी अपनी टीम के लिए बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. शुरुआत अच्छी नहीं रही, जहां ट्रेविस हेड (11) और अभिषेक शर्मा (7) जल्दी आउट हो गए, वहीं नितीश कुमार रेड्डी भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 38 गेंदों में 80 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

उनके साथ हेनरिक क्लासेन ने 31 रन की अहम पारी खेली. आखिर में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. अंत में डेविड पेन (6*) और जयदेव उनादकट (4*) नाबाद रहे. इस तरह टीम ने 10.05 की रन रेट से बड़ा स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के लिए जैकब डफी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, भुवनेश्वर कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 13.50 रही.

विराट कोहली ने ठोकी फिफ्टी

बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. फिलिप सॉल्ट 7 गेंदों में 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में 69 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. वहीं इंपैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बना डाले और टीम की रन गति को तेज बनाए रखा. इस तरह आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News