Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टेंशन में काव्या मारन, जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, वह टीम छोड़ने की कगार पर

टेंशन में काव्या मारन, जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, वह टीम छोड़ने की कगार पर

India News 1 week ago

पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद इस साल द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज और द हंड्रेड का कार्यक्रम लगभग एक ही समय पर है.

ऐसे में अगर अबरार का चयन वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में होता है, तो उन्हें अपने देश और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच किसी एक को चुनना पड़ सकता है. यह स्थिति सनराइजर्स लीड्स के लिए भी चिंता बढ़ाने वाली है.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अबरार अहमद को विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे दिया है. लेकिन अगर उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह मिलती है, तो द हंड्रेड में खेलना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा. द हंड्रेड की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जुलाई से खेला जाएगा.

सनराइजर्स लीड्स ने 2.3 करोड़ रुपये में किया था शामिल

अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने करीब 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया था. इस सौदे के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फ्रेंचाइजी की मालिक काव्या मारन ने उनकी बोली का समर्थन किया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने इस फैसले की आलोचना भी की. हालांकि फ्रेंचाइजी अपने फैसले पर कायम रही.

पाकिस्तान टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के चयनकर्ता वेस्टइंडीज दौरे के लिए अबरार अहमद को मुख्य स्पिनर के रूप में टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. उनका मानना है कि कैरेबियाई परिस्थितियों में अबरार की लेग स्पिन टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. अगर उनका चयन हो जाता है, तो उन्हें देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने और सनराइजर्स लीड्स के लिए द हंड्रेड में उतरने के बीच बड़ा फैसला लेना होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News