Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टॉपलेस होकर सड़कों पर क्यों उतर रही महिलाएं, पेरिस में खुलेआम नग्न होकर जताया विरोध?

टॉपलेस होकर सड़कों पर क्यों उतर रही महिलाएं, पेरिस में खुलेआम नग्न होकर जताया विरोध?

India News 1 year ago

India News (इंडिया न्यूज), Women’s Protest in Paris: पेरिस में महिलाओं ने बढ़ रहे यौन अपराधों के खिलाफ सड़को पर उतर कर विरोध करना शुरू कर दिया है, महिलाओं के साथ हो रहे यौन उतपिड़न के खिलाफ फ्रंस कि महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं स्त्रियों टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया। बढ़ रहे हिंसा को साथ साथ महिलाओं की इज्जत बचाने की भी गुहार लगाई, देशों में चल रहे युद्ध के साथ-साथ यौन उतपिड़न के बढ़ते मामलों पर भी अवाज उठाई, प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने नारे भी लगाए ‘महिलाओं के खिलाफ युद्ध बंद करो’।

पुरुषों ने भी हिस्सा लिया

महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पुरुष भी उनके खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के विरोध में खड़े हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने ‘महिला जीवन स्वतंत्रता’ के पोस्टर लहराए और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती लिंग आधारित हिंसा और उनके प्रजनन अधिकारों के खिलाफ विरोध जताया। पेरिस के अलावा फ्रांस के कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पेलिकॉट को नशीला पदार्थ देकर किया बलात्कार

अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और सत्ता में उनकी वापसी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने महिला अधिकारों को लेकर भी चिंता जताई। इसके अलावा उन्होंने गिसेले पेलिकॉट का समर्थन किया। पेलिकॉट वह महिला है, जिसे उसके पूर्व पति और एक दर्जन से अधिक पुरुषों ने नशीला पदार्थ देकर बलात्कार किया था। इस घटना के बाद से पूरे फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पाकिस्तान में सेना की गुंडागर्दी, कंटेनर पर नमाज पढ़ रहे मुस्लिम से क्रूरता, वीडियो सामने आते ही शरीफ सरकार के उड़े होश

आसपास भी हो सकता है बलात्कारी

नारीवादी समूह नूस टाउट्स से जुड़ी महिला मेल नोयर के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंसा करने वाला कोई भी हो सकता है – हमारा भाई, पिता, सहकर्मी या बॉस। किसी के चेहरे पर यह नहीं लिखा होता कि वह बलात्कारी नहीं हो सकता। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि वह देश में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ यौन हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए अधिक से अधिक काम करे।

बाप रे! 15 महीने तक महिला प्रेग्नेंट…, डॉक्टर' देता रहा तारीख पर तारीख; फिर खुला ऐसा राज कि पूरी दुनिया रह गई दंग

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News