Dailyhunt
UGC NET Result 2024: कब जारी किया जाएगा यूजूसी नेट परीक्षा का रिजल्ट? जानिए क्या है अपडेट

UGC NET Result 2024: कब जारी किया जाएगा यूजूसी नेट परीक्षा का रिजल्ट? जानिए क्या है अपडेट

India News 1 year ago
India News (इंडिया न्यूज), UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा कभी भी यूजीसी नेट 2024 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट कब और किस समय जारी किए जाएंगे।

14 सितंबर तक दर्ज करानी थी आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। जिसके बाद उम्मीदवारों ने बढ़ी हुई तिथि के साथ 14 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद अब एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की (UGC NET Final Answer Key) और रिजल्ट (UGC NET Result) घोषित करेगा। 'अब सिर्फ महिला को प्रेग्नेंट करने पर भी कमा सकते हैं 5 लाख'…ये कंपनी दे रही हैं मर्दों को ऐसा ऑफर की खुल जाएगी किस्मत!

ऐसे कर सकते हैं चेक

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'UGC-NET Result 2024' लिंक पर ं।
  • इसके बाद आपको निर्धारित स्थान पर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • निर्धारित स्थान पर सारी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' बटन दबाएं।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
UGC NET परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाता है। अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं या उसे समीक्षा के लिए छोड़ देते हैं, तो उसके लिए न तो कोई अंक दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा। अगर कोई प्रश्न गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो उस प्रश्न को हल करने वाले सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे। Sidhi News: झाड़ू लगा रही महिला पर भरभराकर गिरी दीवार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News