Dailyhunt

UP: गौवंश संरक्षण को लेकर बरेली में सख्ती, CCTV से जुड़ेंगी 100 से अधिक गौशालाएं, जानें- क्यों उठाया गया ये कदम?

India News 1 week ago

UP News: बरेली जिले में संचालित गौशालाओं की व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. अब जिले की सभी प्रमुख गौशालाओं की निगरानी सीधे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) कार्यालय से की जाएगी.

इस व्यवस्था का उद्देश्य गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना और लापरवाही पर रोक लगाना है.

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की पहल पर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित सीवीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा. इससे अधिकारियों को किसी भी समय गौशालाओं की स्थिति की निगरानी करने में सुविधा मिलेगी.

अधिकारियों-कर्मचारियों की तय की जा सकेगी जवाबदेही

अक्सर शिकायतें मिलती रही हैं कि कई गौशालाओं में चारे और भूसे की कमी रहती है तथा पशुओं की समुचित देखभाल नहीं हो पाती. नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी. इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी.

हाल ही में सीडीओ देवयानी द्वारा मीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं और कुछ जगहों पर व्यवस्थाओं को छिपाने की कोशिश भी देखी गई. इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सीधी निगरानी की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया.

100 से अधिक गौशालाओं को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

प्रशासन की योजना है कि जल्द ही जिले की 100 से अधिक गौशालाओं को इस नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा, जिससे गौवंश संरक्षण और उनकी देखभाल में सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News