Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Yash Punja: कौन हैं यश राज पुंजा? अबू धाबी में जन्म, द्रविड़ से कनेक्शन... KKR के खिलाफ डेब्यू मैच में ही मचा दिया तहलका!

India News 1 month ago

Who is Yah Raj Punja: राजस्थान रॉयल्स (RR) की हमेशा से यह खासियत रही है कि वे अनजान और उभरते हुए चेहरों को ढूंढ निकालने में माहिर हैं. इस सिलसिले में नया नाम जुड़ा है युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा का जिन्हें IPL 2026 की मिनी-नीलामी में RR ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया.

अबू धाबी में जन्मे यश की कहानी काफी दिलचस्प है भले ही उन्होंने कभी UAE के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उनका टैलेंट आज दुनिया के सामने है.

यश के क्रिकेट के प्रति लगाव के पीछे उनके भाई योधिन पुंजा का बड़ा हाथ है. योधिन के नाम UAE के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है और उन्होंने ही बचपन से यश के हुनर को निखारा है.

बेंगलुरु का रुख

यश की जिंदगी में बड़ा मोड़ 2023 में आया जब स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु जाने का फैसला किया. वहां उन्होंने राहुल द्रविड़ से जुड़ी एक एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की. किस्मत ने तब साथ दिया जब राजस्थान रॉयल्स के एक कैंप में नेट बॉलिंग करते हुए एक कोच की नजर उन पर पड़ी. उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें चार दिनों के स्पेशल कैंप में बुलाया गया और यहीं से उनकी किस्मत चमक उठी.

घरेलू क्रिकेट में मचाया धमाल

बेंगलुरु को अपना नया घर बनाने के बाद यश ने पूरी तरह क्रिकेट में खुद को झोंक दिया. कर्नाटक राज्य के लिए खेलने की पात्रता पूरी करने के दौरान उन्होंने वहां फर्स्ट-डिवीजन क्रिकेट खेलना शुरू किया और RR के नेट बॉलर के तौर पर भी जुड़े रहे. उनकी असल पहचान 2025 की महाराजा ट्रॉफी में बनी. हुबली टाइगर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मैदान पर आग लगा दी और 23 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने. महज 12.48 की औसत और 7.45 की इकोनॉमी के साथ उनकी गेंदबाजी ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

यादगार IPL डेब्यू

जब यश को आखिरकार IPL में डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने निराश नहीं किया. पावरप्ले के आखिरी ओवर में भले ही उन्होंने 12 रन लुटाए लेकिन उसके बाद जो वापसी की उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अपने अगले तीन ओवरों में सिर्फ 7, 3 और 3 रन दिए. अपने स्पेल के अंत में उन्होंने रमनदीप सिंह का महत्वपूर्ण विकेट भी झटका.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News