Dailyhunt
SBI से ₹75 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

SBI से ₹75 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

India TV Paisa 3 weeks ago

SBI Home Loan: पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरें भी कम हो गई हैं। होम लोन की ब्याज दरें कम होने की वजह से आम लोगों पर ईएमआई का बोझ भी कम हुआ है।

देश के प्रमुख लेंडर्स 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक अब सिर्फ 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एसबीआई से 30 साल के लिए 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर से 75 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी ईएमआई जाएगी?

75 लाख रुपये के होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन दे रहा है। एसबीआई से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी लगभग 1,00,000 रुपये होनी चाहिए। इस कैलकुलेशन के मुताबिक, आपके नाम पर कोई भी दूसरा लोन एक्टिव नहीं होना चाहिए। एसबीआई से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने लगभग 50,000 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। बताते चलें कि होम लोन के मामले में आपकी सैलरी का लगभग आधा हिस्सा लोन की ईएमआई में जाता है।

कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

पैसा बाजार की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। इसके अलावा, केनरा बैंक 7.15 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 7.20 प्रतिशत, पंजाब एंड सिंध बैंक 7.30 प्रतिशत की शुरुआत ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए भी बात कर सकते हैं। कई बार अच्छे क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक आपके लिए ब्याज दरों में अच्छा ऑफर दे देते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपका लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Tv Paisa