Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी जंगल में करते थे शराब पार्टी, 2 से 3 करोड़ की चोरी का खुलासा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी जंगल में करते थे शराब पार्टी, 2 से 3 करोड़ की चोरी का खुलासा

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने अब तक मंदिर परिसर से लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये तक की चोरी की है।

अयोध्या पुलिस सूत्रों के अनुसार, 8 आरोपियों में से 6 आरोपी मार्च 2025 में ट्रस्ट में नौकरी मिलने के 2 से 3 महीने बाद ही चोरी की घटनाओं में शामिल हो गए थे। शुरुआत में वे छोटे स्तर पर 500 रुपये के नोट चुराते थे और उन्हें कपड़ों में छिपाकर ड्यूटी के बाद बाहर निकल जाते थे। धीरे-धीरे चोरी का स्तर बढ़ता गया और वे बड़ी रकम चुराने लगे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी के पैसों से जंगलों में शराब पार्टी करते थे और वहीं पर लूटे गए पैसे का आपस में बंटवारा किया जाता था। यह गतिविधियां 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के आसपास जंगल क्षेत्रों में होती थीं।

अब तक की जांच में करीब 79 लाख रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 8 में से 7 आरोपियों ने चोरी के पैसों से संपत्तियां भी खरीदी हैं, जिनमें कुछ संपत्तियां अयोध्या के बाहर भी शामिल हैं। एक आरोपी ने अपने पिता के नाम पर भी संपत्ति खरीदी है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि काउंटिंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कई बार ठीक से नहीं होती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Indian Witness Hindi