Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ईरान समझौते को लेकर आशावान ट्रंप, लेबनान तनाव से अटक सकती है बड़ी कूटनीतिक सफलता

ईरान समझौते को लेकर आशावान ट्रंप, लेबनान तनाव से अटक सकती है बड़ी कूटनीतिक सफलता

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बावजूद ईरान के साथ समझौते को लेकर आशावान हैं। ट्रंप का कहना है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच जल्द ही ऐसा समझौता हो सकता है, जिससे युद्धविराम को आगे बढ़ाया जा सके और मध्य पूर्व के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन गतिविधियां फिर से सामान्य हो सके।

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्हें अगले सप्ताह के भीतर किसी महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक उस समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी नहीं दी है, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोलना है।

ट्रंप ने बताया कि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ वार्ता तेजी से जारी है।

इस बीच, लेबनान में बढ़ते तनाव ने कूटनीतिक प्रयासों को जटिल बना दिया है। ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हिज्बुल्लाह के प्रतिनिधियों से बातचीत की है, ताकि लेबनान की स्थिति ईरान के साथ चल रही वार्ताओं को प्रभावित न करे।

ट्रंप के अनुसार, नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही और इसके बाद बेरूत में अतिरिक्त इजरायली सैनिकों की तैनाती रोक दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमले रोकने पर सहमति जताई है।

हालांकि, जमीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल ने हाल ही में लेबनान में बड़े सैन्य अभियान चलाए हैं, जबकि ईरान ने अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष संपर्क रोकने की घोषणा की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि किसी भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणामों के लिए अमेरिका तथा इजरायल जिम्मेदार होंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Indian Witness Hindi