Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हॉकी इंडिया ने सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित किये 15 खिलाड़ी

ई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक होने वाली पहली पुरुष यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों के लिए सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

ह राष्ट्रीय शिविर 7 से 18 जुलाई तक पंजाब विश्वविद्यालय, सेक्टर-14, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच सरदार सिंह की देखरेख में युवा खिलाड़ी हॉकी-5एस प्रारूप की विशेष तकनीक और रणनीति का प्रशिक्षण लेंगे। शिविर में शामिल सभी 15 खिलाड़ी हाल ही में संपन्न अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
हॉकी इंडिया का मानना है कि यह शिविर देश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने और उन्हें भविष्य में जूनियर तथा सीनियर भारतीय टीम तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी-5एस प्रारूप की तकनीकी और सामरिक बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही उनके खेल के मूलभूत कौशल को भी और मजबूत किया जाएगा।
हॉकी इंडिया ने इस शिविर के सफल आयोजन के लिए पंजाब विश्वविद्यालय का आभार जताया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रेणु विग ने भी शिविर का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह प्रतियोगिता भारतीय सब-जूनियर खिलाड़ियों को हॉकी-5एस प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाने के साथ-साथ भविष्य के सितारों को तैयार करने की हॉकी इंडिया की दीर्घकालिक योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
मुख्य कोच सरदार सिंह ने कहा, "इन युवा खिलाड़ियों के लिए नए प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा अवसर है। अगले दो सप्ताह में हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को हॉकी-5एस की आवश्यकताओं से परिचित कराना और उनके बुनियादी खेल को और मजबूत बनाना है, ताकि भविष्य में भी उन्हें इसका लाभ मिल सके। इस शिविर के आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए मैं पंजाब विश्वविद्यालय का भी धन्यवाद करता हूं।"

राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी

करन गौतम, अरमान सोरेंग, सावन कुमार, अंश बहुत्रा, अरशदीप सिंह, केतन कुशवाहा, शाहरुख अली, राहुल यादव, रोमित पाल, आशीष तानी पूर्ति, आकाशदीप, अवि मणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन, प्रह्लाद राजभर और आयुष रजक।
साभार - हिस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Indo Asian Times