Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ओडिशा की राज्यपाल की पहली महिला एडीसी बनीं आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी

ओडिशा की राज्यपाल की पहली महिला एडीसी बनीं आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी

Indo Asian Times 1 week ago

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटी ने आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को अपना एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही वह ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

रविवार को लोक भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राज्यपाल डॉ. कंभमपटी ने अनन्या अवस्थी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

नई नियुक्ति से पूर्व अनन्या अवस्थी कटक में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), यूपीडी के पद पर कार्यरत थीं। उनकी यह नियुक्ति प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

अनन्या अवस्थी ने इस पद पर आईपीएस अधिकारी कुलदीप मीणा का स्थान लिया है, जो पूर्व में राज्यपाल के पुलिस एडीसी के रूप में कार्यरत थे।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के राज्यपाल की सहायता के लिए दो एडीसी नियुक्त रहते हैं, जिनमें एक भारतीय नौसेना तथा दूसरा ओडिशा पुलिस का प्रतिनिधित्व करता है। अनन्या अवस्थी पुलिस एडीसी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी, जबकि भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट हर्षित देव राज्यपाल के नौसेना एडीसी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

एडीसी का दायित्व राज्यपाल को विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों, राजकीय समारोहों, प्रोटोकॉल संबंधी गतिविधियों एवं अन्य औपचारिक अवसरों पर सहयोग प्रदान करना होता है। अनन्या अवस्थी की नियुक्ति न केवल राज्यपाल सचिवालय को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यह ओडिशा की प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में महिलाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Indo Asian Times