Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रिदिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रिदिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

Indo Asian Times 1 week ago

भुवनेश्वर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ) का त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग नीलाद्रि विहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अभ्यास वर्ग में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों ने सहभागिता कर भारतीय ज्ञान परंपरा, संगठन के वैचारिक अधिष्ठान, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा एवं शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव महेंद्र कपूर, सह संगठन सचिव गुंठा लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. गीता भट्ट, क्षेत्रीय संगठन सचिव आलोक चट्टोपाध्याय, केंद्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ. नारायण महांति, राज्य अध्यक्ष प्रो. शिवव्रत दास तथा राज्य महासचिव डॉ. बिप्लब कुमार गुरु ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

अभ्यास वर्ग के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विविध आयामों पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर ओड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यनारायण आचार्य, विक्रम देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हृषीकेश सेनापति, पूर्व कुलाधिपति प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्र, पूर्व कुलपति प्रो. क्षितिभूषण दास, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार मिश्र तथा अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार राउत ने नीति के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डालते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसके महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यापिका कृष्णप्रिया बेहरा, प्राध्यापक गंगाधर दास, अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार दास, डॉ. पवित्र कुमार रथ, डॉ. दीप्तांशु भूषण पति, डॉ. विश्वमोहन जेना तथा डॉ. सरोज कुमार दास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभ्यास वर्ग का समापन संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, शिक्षकों की भूमिका के विस्तार तथा भारतीय शिक्षा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Indo Asian Times