Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

1 मई के बाद से भारत में बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, LPG और गेमिंग को लेकर आपकी जेब पर पड़ेगा असर

ई दिल्ली: महीने की पहली तारीख सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलती, कई बार आपकी रोजमर्रा की जिंदगी भी बदल देती है। अप्रैल खत्म होते ही 1 मई 2026 से देशभर में 5 बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। इनका असर रसोई गैस से लेकर ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग तक पड़ेगा।

आइए जानते हैं क्या-क्या बदलेगा।

1. LPG सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हुए हैं और बढ़ा बोझ खुद उठा रही हैं। लेकिन हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। ऐसे में 1 मई से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है।

2. ऑनलाइन गेमिंग के नए सख्त नियम

1 मई से 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' लागू हो जाएंगे। ये नियम 'प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025' के तहत आए हैं। इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी OGAI बनाई गई है। अब सभी गेम्स को तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा - ऑनलाइन मनी गेम्स, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स।

ज्यादा जोखिम वाले गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए उम्र की सीमा, पैरेंटल कंट्रोल, टाइम लिमिट और फेयर-प्ले मॉनिटरिंग होगी। विदेशी गेमिंग कंपनियों को भी भारतीय यूजर्स के लिए भारत के नियम मानने होंगे, चाहे उनका ऑफिस कहीं भी हो।

3. CNG-PNG और हवाई ईंधन भी हो सकता है महंगा

1 मई को तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के नए रेट जारी कर सकती हैं। अप्रैल में ATF के दाम अचानक दोगुने कर दिए गए थे, लेकिन विरोध के बाद वापस ले लिए गए। अब फिर से दाम बढ़ने की आशंका है। इसके साथ CNG और PNG के दाम भी बदल सकते हैं। इससे हवाई सफर और गाड़ी चलाना दोनों महंगा हो सकता है।

4. मई में बैंकों में छुट्टियों की भरमार

यदि मई में बैंक का कोई काम है तो पहले RBI की हॉलिडे लिस्ट देख लें। इस महीने दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार की छुट्टी के अलावा महाराष्ट्र दिवस यानी लेबर डे, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और ईद-उल-अज़्हा पर भी बैंक बंद रहेंगे।

5. SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

आपको बताते चलें कि 1 मई 2026 से SBI Card के नियम बदल रहे हैं। अब 100 से 500 रुपये तक बकाया होने पर 100 रुपये लेट पेमेंट चार्ज लगेगा। 500 से 1000 रुपये तक बकाया पर यह चार्ज 500 रुपये होगा। साथ ही BPCL SBI Credit Card की 499 रुपये सालाना फीस माफ कराने के लिए अब साल में 1 लाख रुपये खर्च करने होंगे। पहले ये लिमिट 50,000 रुपये थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times