Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

1 मई को बंद क्यों रहेगा BSE और NSE? जानें क्यों है छुट्टी

रेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते कारोबार आज गुरुवार को ही समाप्त हो रहा है. शुक्रवार, 1 मई को बाजार बंद रहेगा. इस अवकाश के चलते निवेशकों को लगातार तीन दिन तक ट्रेडिंग का मौका नहीं मिलेगा.

1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बीएसई और एनएसई दोनों में कोई लेन-देन नहीं होगा. इससे पहले 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद रहा था.

2026 में शेयर बाजार में कितनी छुट्टियां निर्धारित?

अगर पूरे साल 2026 की बात करें तो इस वर्ष शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां निर्धारित हैं. इनमें से 7 अवकाश पहले ही बीत चुके हैं, जबकि 1 मई सहित अभी 9 छुट्टियां शेष हैं. निवेशकों को अपने ट्रेडिंग प्लान इसी कैलेंडर को ध्यान में रखकर बनाना होगा.

कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी शुक्रवार को कोई कारोबार नहीं होगा. एमसीएक्स के तय शेड्यूल के अनुसार 2026 में कुल 16 दिन यहां ट्रेडिंग बंद रहेगी. इसी तरह नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी पूरे दिन के लिए बंद रहेगा, जिससे कमोडिटी ट्रेडर्स को भी ब्रेक मिलेगा.

28 मई को अगला अवकाश

1 मई के बाद अगला अवकाश भी मई महीने में ही पड़ने वाला है. 28 मई को बकरीद के अवसर पर बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 26 जून को मुहर्रम के चलते बाजार बंद रहेगा. खास बात यह है कि जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है, जिससे इन महीनों में लगातार कारोबार चलता रहेगा.

सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा. इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी. साल के अंतिम महीनों में त्योहारों की वजह से कई अवकाश पड़ते हैं. 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन बाजार पूरी तरह बंद रहेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times