Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

4 साल की बच्ची संग घिनौनी हरकत करने वाला निकला सीरियल रेपिस्ट, पहले भी मासूमों को बना चुका है शिकार

हाराष्ट्र के साइबर शहर पुणे से एक भयावह घटना सामने आई है. जहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्ची का बलात्कार किया और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला. बताया जाता है कि बच्ची आरोपी के घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह उसे जानवरों के बाड़े में ले गया और उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया.

इसके बाद आरोपी ने लड़की को पत्थर से कुचलकर मार डाला और शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया. वहीं बाद में जब लापता लड़की की तलाश की गई तो पूरी कहानी सामने आई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुणे हत्याकांड पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा, "मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाएगी."

पहले भी दो बार जा चुका जेल

बता दें, पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद, उसके आपराधिक इतिहास की जांच की गई, जिससे और भी चौंकाने वाले रहस्य सामने आए है. पता चला कि यह 65 वर्षीय व्यक्ति एक सीरियल रेपिस्ट था. 4 वर्षीय बच्ची से पहले, उसने अपनी सगी भतीजी और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का भी बेरहमी से उत्पीड़न कर चुका है. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है, पहले भी वह दो बार जेल जा चुका है और 5-6 साल पहले ही जेल से छूटकर आया था.

कैसे दिया अपराध को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई थी. वहीं जब घर के बाहर खेल रही थी तो 65 साल ने बच्ची को पशुओं के बाड़े में रेप किया फिर पत्थर से कुचलकर उसे गोबर के ढेर के छिपा दिया. उस दोपहर जब लड़की लापता हुई, तो उसकी तलाश शुरू की गई और वह एक मवेशी बाड़े में मृत पाई गई.

ग्रामीणों में आक्रोश, बाजार बंद

आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. यह भयावह घटना पुणे के भोर तालुका के नासरापुर गांव में घटी. इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शनिवार को बाजार पूर्ण बंद करने का पालन किया, जिसे दुकानदारों का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं. वहीं ग्रामीण इस घटना की निंदा करने के लिए सुबह 10 बजे भैरवनाथ मंदिर से विरोध मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कसम खाई है कि जब तक आरोपी को उनके हवाले नहीं किया जाता, तब तक वे लड़की के शव को घटनास्थल से नहीं हटने देंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times