Dailyhunt

आगरा न्यूड कांड में चौंकाने वाला खुलासा: नाबालिग लड़के-लड़कियां निकले दोस्त, खुद बनाए थे आपत्तिजनक वीडियो

गरा में 48 अश्लील वीडियो एक साथ वायरल होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं, जिनकी उम्र मात्र 14 से 17 साल के बीच थी. सभी नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि लड़कियों की काउंसलिंग कराई जा रही है. पूरे मामले में हिंदू-मुस्लिम पहचान सामने आने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

आगरा अश्लील वीडियो वायरल

आगरा के खंदौली इलाके में चल रहे 126वें ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती दंगल के दौरान अचानक 48 अश्लील वीडियो वायरल हो गए. इन वीडियो में 2 लड़कियां और 3 लड़के न्यूड अवस्था में दिख रहे थे. पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और तुरंत एक्शन लिया.

सभी नाबालिग, दो लड़कों को भेजा बाल सुधार गृह

पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. चूंकि सभी बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है. जांच में पता चला कि लड़कियां हिंदू समुदाय की हैं जबकि लड़कों में से एक मुस्लिम है. इस संवेदनशील पहलू को देखते हुए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

सभी बच्चे पहले से थे परिचित

जांच में सामने आया कि पांचों बच्चे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे. वे इंस्टाग्राम पर जुड़े हुए थे और आपस में बातचीत करते थे. फोटो और वीडियो शेयर करते थे. मोहल्ले में भी वे अक्सर साथ घूमते दिखते थे.

कितने महीने पहले बनाए गए थे वीडियो

पुलिस जांच के अनुसार यह घटना करीब 3 महीने पहले की है. पांचों ने मिलकर एक दोस्त के घर पर मुलाकात का प्लान बनाया. वहीं पर उन्होंने अश्लील वीडियो बनाए. वीडियो में किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं दिख रही है. सभी सहमति से शामिल थे. कुछ वीडियो 10-15 सेकंड के थे तो कुछ 30 सेकंड के. एक लड़का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.

वीडियो वायरल होने का कारण

जब वीडियो वायरल हुए तो लड़कों के परिवार वाले घर में बंद हो गए. किसी ने शिकायत नहीं की. गिरफ्तार लड़कों ने पूछताछ में बताया कि वीडियो उनके पुराने फोन में थे, जिसे उन्होंने बेच दिया था लेकिन वीडियो डिलीट नहीं किए थे. फोन कब और किसे बेचा, इस बारे में उनके बयानों में विरोधाभास मिला.

पुलिस की अपील

आगरा वेस्ट के डीसीपी आदित्य सिंह ने कहा कि सभी बच्चे नाबालिग हैं और वीडियो 3 महीने पुराने हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास ये वीडियो हैं तो उन्हें शेयर न करें. शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. खंदौली थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर लड़कियों के परिवार वाले शिकायत दर्ज कराते हैं तो अलग से मुकदमा लिखा जाएगा. फिलहाल अश्लील सामग्री पोस्ट करने की धारा में FIR दर्ज की गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times