Raghav Chadha Vs AAP: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने पूछा, क्या संसद में जनहित के मुद्दे उठाना अपराध है?
उन्होंने कहा, मुझसे कुछ गलती हुई है? चड्ढा ने आरोप लगाया कि AAP ने राज्यसभा सचिवालय को उनके संसदीय संबोधन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने हवाई अड्डों पर महंगे खाने के दाम, गिग वर्कर्स की समस्याएं, प्रीपेड मोबाइल प्लान की दिक्कतें और मध्यम वर्ग पर टैक्स जैसे जनता से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया. चड्ढा ने कहा, कोई मुझे चुप क्यों कराना चाहेगा? और सख्त लहजे में आगे बोले, मेरी चुप्पी को मेरी हार न समझें. पद से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद उन्होंने संसद में उठाए मुद्दों का एक क्लिप भी शेयर किया, जिसमें इमोजी था. यह घटना AAP में कथित आंतरिक दरार की ओर इशारा कर रही है.
