Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बंगाल में बदलने वाला है सत्ता! असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के रुझान दे रहे बड़े संकेत

बंगाल में बदलने वाला है सत्ता! असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के रुझान दे रहे बड़े संकेत

ई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन राज्यों में अच्छी बढ़त बना रही है.

ये रुझान भाजपा के लिए बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं.

असम में भाजपा की आसान जीत

असम में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 94 सीटों पर पहुंच चुकी है. अगर ये रुझान बने रहे तो भाजपा पहली बार अपने दम पर असम में सरकार बनाने जा रही है. यह पार्टी के लिए पूर्वोत्तर में बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है.

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक मौका

पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कड़ी टक्कर दे रही है. रुझान बताते हैं कि भाजपा टीएमसी से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. अगर ये रुझान अंत तक बने रहे तो भाजपा बंगाल में सरकार बना सकती है, जो उसके लिए ऐतिहासिक जीत होगी.

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गढ़ भवानीपुर सीट पर भी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ममता से आगे चल रहे हैं. यह टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

दक्षिण भारत में भाजपा की पैठ बढ़ी

केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है. केरल में भाजपा दो सीटों पर आगे है, जो 2021 के शून्य प्रदर्शन से बेहतर है. वहीं तमिलनाडु में भाजपा पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो पिछले चुनाव से एक ज्यादा है. ये रुझान दक्षिण भारत में भाजपा की जड़ें मजबूत होने का संकेत देते हैं.

क्या कहते हैं कुल रुझान?

चारों राज्यों के शुरुआती रुझान एक बात साफ करते हैं कि भाजपा की लोकप्रियता पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक फैल रही है. असम में पूर्ण बहुमत और बंगाल में संभावित बड़ी जीत के साथ भाजपा का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली दिख रहा है.

केरल और तमिलनाडु में हुई बढ़त भले ही सीटों के लिहाज से छोटी हो, लेकिन ये पार्टी की रणनीति के सही होने का प्रमाण हैं. अंतिम परिणामों का इंतजार है, जो जल्द ही सामने आएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times