Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, 30 जुलाई को होगा मतदान

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, 30 जुलाई को होगा मतदान

टना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अभिषेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.

बता दें, अभिषेक कुमार लंबे समय से संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

कौन है अभिषेक कुमार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अभिषेक कुमार की पहचान एक सक्रिय संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में रही है. वह कायस्थ समाज से आते हैं और प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ बांकीपुर क्षेत्र में भी लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक नितिन नवीन ने भी उनके नाम का समर्थन किया था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया.

बांकीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है. इससे पहले जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी. ऐसे में उपचुनाव में राजनीतिक दलों के बीच सीधी और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

नितिन नविन के इस इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. हाल ही में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद राज्यसभा के माध्यम से उनकी संसद में एंट्री हुई. नई जिम्मेदारी संभालने के चलते उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

उपचुनाव को लेकर पूरा कार्यक्रम तैयार

इस बीच चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 जुलाई से अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई है.

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, बांकीपुर समेत तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. आयोग का लक्ष्य है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times