Dailyhunt

भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में 45°C के पार पारा, हीटवेव अलर्ट जारी

नई दिल्ली: भारत के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

India Meteorological Department (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह दी है. विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की जा रही है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं. पूर्वी तटीय राज्यों में उमस के कारण गर्मी और अधिक महसूस हो रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है. हालांकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times