Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बिजली के साथ 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बिजली के साथ 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

टना: बिहार में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है. बता दें, एक ओर जहां राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है.

ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के साथ-साथ भीषण गर्मी के लिए भी तैयार रहने की सलाह दी गई है.

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा राज्य गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. इसी स्थिति को देखते हुए पश्चिमी बिहार के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बता दें, जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं. इन इलाकों में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

पटना समेत इन इलाकों में येलो अलर्ट

इसके अलावा राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित कई मध्य और दक्षिणी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदल सकता है. हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों जैसे सुपौल और पूर्णिया में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और वहां किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

अगले चार दिनों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि आंधी और हल्की बारिश के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर और रोहतास जैसे जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. फिलहाल यहां तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो 2 जून तक बढ़कर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times