नई दिल्ली: 30 जुलाई को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) की कीमतें जारी कर दी गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
ऐसे में अगर आप वाहन लेकर बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा फ्यूल रेट जरूर जान लें.
कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था. हालांकि गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई (WTI) दोनों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
दिल्ली में क्या हैं आज के रेट?
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये में उपलब्ध है. वहीं सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो बनी हुई है.
लखनऊ, नोएडा और जयपुर के ताजा भाव
लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किलो और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 979.50 रुपये का है.
नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी 91.70 रुपये प्रति किलो है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 939.50 रुपये में मिल रहा है.
जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है. यहां सीएनजी 96 रुपये प्रति किलो तथा घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.50 रुपये का है.
पटना और भोपाल में ईंधन के दाम
पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां सीएनजी 92.90 रुपये प्रति किलो और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1031.50 रुपये का है.
भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है. सीएनजी की कीमत 95.50 रुपये प्रति किलो है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 947 रुपये में उपलब्ध है.
फिलहाल कीमतों में बदलाव नहीं
इसी वजह से सरकार और सरकारी तेल विपणन कंपनियां फिलहाल 'वेट एंड वॉच' की रणनीति अपना रही हैं. जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की खुदरा कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है.
