Dailyhunt
दुल्हन की विदाई पर इमोशनल हुए पालतू कुत्ते, वायरल वीडियो ने सबको भावुक कर दिया

दुल्हन की विदाई पर इमोशनल हुए पालतू कुत्ते, वायरल वीडियो ने सबको भावुक कर दिया

सोशल मीडिया अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होते रहता हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो नेटिजन्स के दिल छू गया है जो भावुक करने वाला है. यह कहानी किसी दुल्हन की शानदार एंट्री या दूल्हे के डांस की नहीं, बल्कि दो वफादार पालतू कुत्तों की है, जो अपनी मालकिन की विदाई पर रो पड़े.

वे किसी भी हाल में दुल्हन को विदा होने नहीं दे रहे थे.यह वीडियो देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं. बेजुबान जानवरों का यह प्यार और वफादारी रस्मों से भी ज्यादा मजबूत साबित हुई.

जब रस्मों पर भारी पड़ा बेजुबानों का प्यार

वायरल वीडियो में दुल्हन लाल जोड़े में मायके से विदाई के लिए तैयार खड़ी है. चारों तरफ रिश्तेदार खड़े हैं और माहौल गमगीन है. तभी घर के दो पालतू कुत्ते अचानक बीच में आ जाते हैं. उनमें से एक कुत्ता उछलकर दुल्हन के कंधों पर अपने पंजे रख देता है, मानो कह रहा हो- प्लीज मत जाओ.

दुल्हन की बेबसी

दुल्हन अपने आंसुओं को रोकते हुए दोनों कुत्तों को गले लगा लेती है. लेकिन जैसे ही वह भारी मन से आगे बढ़ने की कोशिश करती है, दोनों कुत्ते भी उसके पीछे-पीछे चलने लगते हैं. यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो जाता है.

यहां देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर वीडियो ने मचाया तहलका

इंस्टाग्राम पर @tripawsquad नाम के पेज पर शेयर किया गया यह वीडियो अब तक 5 करोड़ बार देखा जा चुका है और 30 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग भर-भर के इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सच्चा प्यार और वफादारी. दूसरे ने कहा, इन्हें भी साथ ले जाओ दीदी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, देखकर ही पता चल रहा है कि कितने प्यार से आपने पाला होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times