Dailyhunt
करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत, फ्रीज हुआ संजय कपूर का बैंक अकाउंट, प्र‍िया कपूर को लगा झटका

करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत, फ्रीज हुआ संजय कपूर का बैंक अकाउंट, प्र‍िया कपूर को लगा झटका

रिश्मा कपूर के पूर्व दिवंगत पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर से चर्चा में है. बता दें, हाल में दिल्ली हाई कोर्ट में इस केस से जुड़ी सुनवाई के बीच कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है, जो कि करिश्मा कपूर और उनके पूर्व दिवंगत पति के भविष्य से जुड़ा हुआ है.

क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

प्रिया कपूर को लगा झटका

दरसल सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा जब तक यह मामला पूरी तरह से नहीं सुलझ जाता, तब तक संजय कपूर की संपत्ति की सुरक्षा जताते बेहद ज़रूरी है. कोर्ट का यह फैसला संजय कपूर की पत्नी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. क्योंकि, अब वह दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला अपने तरीके से नहीं ले सकती है.

कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

इसके साथ ही इस मामले में एक अहम आदेश जारी करते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने की अर्जी मंजूर कर ली है. कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि फिलहाल संजय कपूर की संपत्ति पर किसी भी तरह के 'थर्ड पार्टी राइट्स' नहीं बनाए जा सकते. इसका सीधा मतलब यह है कि जब तक यह मामला कोर्ट में लंबित है, तब तक संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए, पूरी संपत्ति के संबंध में 'यथास्थिति' (status quo) बनाए रखी जाए.

इतना ही नहीं प्रॉपर्टी के साथ-साथ कोर्ट ने संजय कपूर के विदेशी बैंक अकाउंट और और क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर भी रोक लगा दी है. वहीं कोर्ट ने काउंट स्टेटमेंट फाइल करने का भी निर्देश दिया है ताकि पैसों के ट्रांसक्श का पूरा हिसाब सामने आ सके.

प्रिया कपूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

सुनवाई के दौरान, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 'डिफेंडर नंबर 1 यानी प्रिया कपूर की जिम्मेदारी अब बढ़ गई है. अदालत ने कहा कि प्रिया कपूर का यह दायित्व है कि वे उठाए गए सभी संदेहों और सवालों का समाधान करें और उन्हें सुलझाएं. कोर्ट का कहना है कि कानूनी कार्यवाही में समय लग सकता है इसलिए संपत्ति की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है. अब देखना होगा कि कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार है लेकिन इतना तो साफ कि कोर्ट के दिए गए आदेश के अनुसार करिश्मा कपूर की बच्चों का भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times