Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

क्या आप भी दीवार पर टांगने जा रहे हैं TV? ड्रिलिंग की गलती से हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान

ई दिल्ली: नया टीवी खरीदने का उत्साह हर घर में होता है, लेकिन उसे घर लाते ही सबसे पहला सवाल यही उठता है कि इसे दीवार पर टांगना सही रहेगा या फिर टेबल स्टैंड पर रखना? आमतौर पर लोग कमरे को आधुनिक रूप देने के चक्कर में टीवी को दीवार पर माउंट करवा लेते हैं।

हालांकि, शुरुआत में खूबसूरत दिखने वाला यह फैसला आगे चलकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में कई बड़ी व्यावहारिक समस्याएं खड़ी कर देता है। स्मार्ट टीवी के साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जुड़ते जाते हैं। टीवी को कमरे में सही स्थान पर स्थापित करना न केवल कमरे की खूबसूरती को प्रभावित करता है, बल्कि आपके देखने के अनुभव और सुविधा को भी सीधे तौर पर तय करता है।

पोर्ट्स तक पहुंचने की परेशानी

स्मार्ट टीवी के साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जुड़ते जाते हैं। टीवी के पीछे एचडीएमआई और पेनड्राइव पोर्ट होने से दीवार से सटे टीवी में केबल लगाना या बदलना मुश्किल हो जाता है। नीचे लटकते तार कमरे की खूबसूरती बिगाड़ते हैं और उन्हें छिपाने के लिए वायरिंग कवर या ट्रंकिंग पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। इससे टीवी सेटअप न सिर्फ अव्यवस्थित, बल्कि महंगा भी लगता है।

दीवार पर टांगना पड़ सकता है भारी

टीवी को दीवार पर फिक्स कर देने से कमरे के लेआउट को बदलने की आपकी आजादी पूरी तरह छिन जाती है। यदि आप भविष्य में अपने कमरे के सोफे या बाकी फर्नीचर की व्यवस्था बदलना चाहें, तो टीवी की जगह तय होने के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पाता। यदि आप टीवी को किसी दूसरी दीवार पर शिफ्ट करने की कोशिश करेंगे, तो पुरानी दीवार पर हुए ड्रिलिंग के बदसूरत छेद आपके कमरे की सुंदरता को नुकसान पहुंचाएंगे। इसके अतिरिक्त, दीवार पर फिक्स टीवी की ऊंचाई या देखने के एंगल को आसानी से बदला नहीं जा सकता, जिससे कभी-कभी गर्दन या आंखों पर अतिरिक्त तनाव पड़ता है।

टेबलटॉप और रोलिंग स्टैंड हैं स्मार्ट विकल्प

दीवार में छेद करने और स्थायी झंझट पालने से बेहतर है कि आप VESA टेबलटॉप स्टैंड या पहिए वाले फ्लोर स्टैंड का इस्तेमाल करें। ये आधुनिक स्टैंड्स न केवल टीवी को एक प्रीमियम और साफ-सुथरा लुक देते हैं, बल्कि इनमें बिल्ट-इन केबल मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलती है, जिससे सारे तार छिप जाते हैं। पहिए वाले स्टैंड्स की मदद से आप टीवी को एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी एंगल पर घुमा सकते हैं। इन स्टैंड्स में अतिरिक्त गैजेट्स रखने के लिए शेल्फ भी बनी होती है, जिससे पूरा सेटअप काफी सुव्यवस्थित और आकर्षक नजर आता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times