Dailyhunt
मिथुन चक्रवर्ती की बहू और 'अनुपमा' एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश

मिथुन चक्रवर्ती की बहू और 'अनुपमा' एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड हो या टेलीविजन, चकाचौंध वाली यह इंडस्ट्री दूर से जितनी सुंदर लगती है उतनी अंदर से खोखली दिखाई देती है. ये हम नहीं बल्कि कलाकारों के अनुभव कह रहे हैं. बता दें, हाल ही में अनुपमा फेम एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में नजर आई. इस दौरान मदालसा ने बताया कि इंडिस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर ने उनसे काम के बदले ऐसी डिमांड की, जिसने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया.

19 साल की उम्र में हुई घटना

मदालसा ने बातचीत के दौरान अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह घटना उनके साथ तब घटी, जब वह महज 19 साल की थी और इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी. एक्ट्रेस ने बताया की एक बेहद ही फेमस डायरेक्टर के साथ उनकी मीटिंग फिक्स हुई थी और उन्होंने कास्टिंग के लिए एक्ट्रेस को उनके ऑफिस बुलाया था. मदालसा ने बताया की जब वह मीटिंग के लिए पहुंची तो डायरेक्टर ने कहा "उनको एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश है, जो बिकिनी पहनने में कंफर्टेबल हो."

एक्ट्रेस ने कहा "आज की दौर में फिल्म बिकिनी पहनना आम बात है लेकिन तब मैं जानना चाहती थी कि क्या वाकई फिल्म में कोई ऐसा सीन है, जिसके लिए ये जरूरी है या फिर ये बात कही और ही जा रही है." एक्ट्रेस ने आगे बताया कि डायरेक्टर की इस डिमांड के बाद उन्होंने फिल्म स्क्रिप्ट और उनके रोल के बारे में पूछा लेकिन डायरेक्टर ने कुछ भी दिखाने या बताने से इंकार कर दिया.

हद से आगे बढ़ा डायरेक्टर

बातचीत यही नहीं रुकी. डायरेक्टर के इरादे तब पूरी तरह साफ हो गए, जब उनसे एक्ट्रेस की सामने एक अजीबोगरीब शर्त रख दी. मदालसा ने बताया कि "डायरेक्टर देखना चाहता था कि मैं बिकिनी में कैसी लगती और मेरी बॉडी लैंग्वेज कैसी है, जिसके लिए उनसे ये शर्त रखी कि मैं उसे उसी समय बिकिनी पहनकर दिखाऊं" हालांकि डायरेक्टर की इस डिमांड के बाद मदालसा घबराई नहीं और उन्हें समझ आए गया यह मीटिंग काम के लिए नही बल्कि कास्टिंग काउच करने करने की एक कोशिश है.

डायरेक्टर को दिया करार जवाब

मदालसा ने डायरेक्टर को करार जवाब देते हुए कहा "देखिए, मैं पेशे से एक एक्ट्रेस हूं और मैं कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ बिकिनी, साड़ी या लहंगा जो पहनना हो मैं पहनूंगी. अगर आप मेरे टैलेंट पर विश्वास करते है और मुझे कास्ट करना चाहते है तो बता सकते है. क्योंकि आपके सामने बिकिनी पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है. वरना मुझे आता है कि दरवाजा किस तरफ है." मदालसा इतना कहकर वहां से तुरंत बाहर निकल गईं बिना इस बात की परवाह किए कि डायरेक्टर क्या सोचेगा और उसके उनके काम पर क्या असर पड़ेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times