Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नेपाल में तबाही के बीच चीन भी कांपा, 5.1 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

नेपाल में तबाही के बीच चीन भी कांपा, 5.1 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

ई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी है. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के अनुसार, लॉन्गचांग शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई. भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में हलचल देखने को मिली हालांकि, फिलहाल चीन में इस घटना के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

लॉन्गचांग रहा भूकंप का केंद्र

CENC ने सिचुआन में आए भूकंप की पुष्टि की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर के आसपास बताया गया है. झटके महसूस होने के बाद संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बता दें, सिचुआन में भूकंप की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पड़ोसी देश नेपाल प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है. कुछ दिन पहले नेपाल में भोटेकोशी नदी के आसपास भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

नेपाल में नई झील से बढ़ा बाढ़ का खतरा

भोटेकोशी इलाके में आपदा के बाद एक नई झील बनने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इसमें लगातार पानी जमा हो रहा है. वहीं अगर इसका जलस्तर तेजी से बढ़ता है या पानी का दबाव बढ़कर झील टूटती है, तो आसपास के इलाकों में एक और बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है. इस वजह से स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रख रही हैं.

नेपाल में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

चीन में आए भूकंप से पहले नेपाल में भी शुक्रवार देर रात 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था. हालांकि, इस झटके से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। लगातार सामने आ रही भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं के बीच हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास भूगर्भीय गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है. फिलहाल सिचुआन में 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times