Dailyhunt
पंजाब किंग्स की जीत पर बिगड़ा मूड, श्रेयस अय्यर पर BCCI का 24 लाख का भारी जुर्माना

पंजाब किंग्स की जीत पर बिगड़ा मूड, श्रेयस अय्यर पर BCCI का 24 लाख का भारी जुर्माना

चेन्नई: आईपीएल 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अपनी दूसरी लगातार जीत दर्ज की और अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई. लेकिन जीत की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी, क्योंकि मैच के बाद बीसीसीआई ने कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीजन में काफी आक्रामक नजर आ रही है, लेकिन टीम की यह लगातार दूसरी स्लो ओवर रेट की गलती रही. पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी यही उल्लंघन हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सख्त रुख अपनाया है.

अय्यर पर दोहरी सजा का लगा जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह इस सीजन में उनकी दूसरी ऐसी गलती थी.

पूरी टीम पर भी लगा जुर्माना

केवल कप्तान पर ही नहीं, पूरी पंजाब किंग्स टीम पर भी सजा लगाई गई है. मैच के बाद जारी आधिकारिक बयान मे 'IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत PBKS टीम का यह इस सीजन का दूसरा उल्लंघन था, जो स्लो ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा.'

पंजाब किंग्स की शानदार जीत

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की. श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इस सीजन में पूरी तरह से अलग अंदाज में खेल रही है.

टॉप पर PBKS

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है. टीम का नेट रन रेट 0.637 है. पिछले दो सीजन की तुलना में इस बार पंजाब किंग्स का माइंडसेट और खेल का स्तर दोनों ही काफी बेहतर दिख रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times