Dailyhunt
RR vs MI: अजेय RR का जलवा बरकरार या MI करेगी कमबैक? जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

RR vs MI: अजेय RR का जलवा बरकरार या MI करेगी कमबैक? जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

गुवाहाटी: अपनी लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखने के मकसद से राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. आरआर ने अब तक खेले दोनों मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स को हराकर शानदार शुरुआत की है.

वहीं मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा.

पिछली हार से उबरने और कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर नजर टिकाए मुंबई इंडियंस गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने को तैयार है. यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों टीमें यहां पहली बार आमने-सामने होंगी. फैंस के लिए यह रोमांचक मैच कई सवालों का जवाब लेकर आ रहा है.

कब, कहां और कैसे देखें

RR vs MI मैच का स्थानराजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

RR vs MI मैच की तारीख- आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस 07 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.

RR vs MI मैच का समय- यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.

RR vs MI टॉस का समय- मैच से पहले टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

RR vs MI मैच का प्रसारण

भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जाएगा.

RR vs MI लाइव स्ट्रीमिंग

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस कहीं भी और कभी भी मैच का मजा ले सकेंगे.

राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

मुंबई इंडियंस स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times