Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रूस ने यूक्रेन पर फिर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, राजधानी कीव में भारी तबाही, 3 लोगों की मौत की खबर

रूस ने यूक्रेन पर फिर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, राजधानी कीव में भारी तबाही, 3 लोगों की मौत की खबर

ई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है. शनिवार देर रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया. इस हमले में कई रिहायशी इलाके प्रभावित हुए, इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और कई जगह आग लग गई. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

राहत और बचाव दल देर रात तक मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे.

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला एक रिहायशी इमारत मलबा गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. आशंका है कि कई लोग अब भी उसके भीतर फंसे हुए हैं. इमारत के आंगन में आग भी लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की टीमें लगातार काम करती रहीं. इसके अलावा शेवचेनकिस्की जिले में भी एक आवासीय भवन की पहली और दूसरी मंजिल का हिस्सा ढह गया. यहां भी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है. वहीं डार्नित्स्की जिले में कई गोदामों में आग लगने की सूचना मिली.

दो दिन पहले भी हुआ था बड़ा हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया था. उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. उस दौरान एक रूसी मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में भी पहुंच गई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई थी.

एयर डिफेंस सिस्टम की मांग पर जोर

राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों से अधिक पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए यह प्रणाली यूक्रेन की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस से बातचीत की और हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात पर भी चर्चा की. उन्होंने इसे सकारात्मक बताया, लेकिन ट्रंप ने अब तक यूक्रेन को पैट्रियट सिस्टम बनाने का लाइसेंस देने पर अंतिम फैसला नहीं लिया है. ऐसे में ताजा हमले के बाद यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times