Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Snapchat पर हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने PoK से LoC पार कर भारत पहुंचा युवक

Snapchat पर हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने PoK से LoC पार कर भारत पहुंचा युवक

ई दिल्ली: सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बनने वाले रिश्तों की एक और अनोखी कहानी सामने आई है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का एक युवक जम्मू-कश्मीर की एक युवती से ऑनलाइन प्यार करने के बाद उससे मिलने के लिए अवैध रूप से नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारत पहुंच गया.

हालांकि, भारतीय सेना ने उसे हिरासत में ले लिया . कहा जा रहा है कि आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक को मानवीय आधार पर पाकिस्तान को वापस सौंप दिया गया है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

कैसे हुई दोनों की जान-पहचान

अधिकारियों के मुताबिक, PoK के मुजफ्फराबाद निवासी जीशान मीर की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र की रहने वाली इरम मजीद से स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी. बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरा हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. बताया जा रहा है कि इसी रिश्ते के चलते जीशान ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जोखिम उठाते हुए अवैध तरीके से LoC पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया.

जानकारी के अनुसार, जीशान करीब एक महीने तक भारतीय क्षेत्र में रहा, लेकिन 31 मई को उरी के सिलीकोट सेक्टर के पास तैनात भारतीय सेना की 12 ग्रेनेडियर्स ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे विस्तृत पूछताछ की और उसके भारत आने के पीछे का पता लगाया गया.

जांच में क्या आया सामने

जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध या राष्ट्रविरोधी गतिविधि के सबूत नहीं मिले. अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल व्यक्तिगत प्रेम संबंध से जुड़ा पाया गया. वहीं इसके बाद सभी कानूनी और सुरक्षा औपचारिकताएं पूरी करते हुए भारत सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे वापस पाकिस्तान भेजने का फैसला किया.

पाकिस्तान अधिकारियों को सौंंपा गया वापस

शनिवार को उरी स्थित कमान अमन सेतु क्रॉसिंग के माध्यम से जीशान मीर को पाकिस्तान सेना के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि भारत में रहने के दौरान उसके साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार किया गया, जो भारतीय सेना के पेशेवर आचरण और मानवीय मूल्यों को दर्शाता है.

पहले भी सामने आ चके ऐसे मामले

यह घटना उन सीमा पार प्रेम कहानियों की याद भी दिलाती है, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वर्ष 2023 में पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं और ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना के साथ रहने लगी थीं. इसी तरह, पाकिस्तानी युवती इकरा जिवानी भी ऑनलाइन गेम के जरिए उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं और नेपाल के रास्ते भारत पहुंचने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि बाद में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद इकरा को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times