Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तीसरी बार शादी कर रहे आमिर खान, गौरी बनेंगी दुल्हन, जश्न में शामिल होंगे ये खास मेहमान

तीसरी बार शादी कर रहे आमिर खान, गौरी बनेंगी दुल्हन, जश्न में शामिल होंगे ये खास मेहमान

ई दिल्ली: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. 61 साल की उम्र में अभिनेता आज यानी 5 जुलाई को अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

कोई तामझाम या भव्य बॉलीवुड पार्टी के बजाय, आमिर और गौरी ने बेहद सादगी से अपने मुंबई स्थित घर पर ही रजिस्टर मैरिज करने का फैसला लिया है. स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होने वाली इस अदालती शादी के बाद, यह जोड़ा हमेशा के लिए एक-दूसरे का हमसफर बन जाएगा। यह आमिर खान की तीसरी शादी है. आमिर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी. साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी रचाई, जिनसे उनका एक बेटा आजाद राव खान है.

शादी में शामिल होंगी दोनों एक्स-पत्नियां और तीनों बच्चे

इस शादी की सबसे अनोखी और खूबसूरत बात यह है कि आमिर खान के इस खास दिन पर उनकी दोनों पूर्व पत्नियां, रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हो सकती हैं. आमिर की नई दुल्हनिया गौरी स्प्रैट का रीना और किरण दोनों के साथ काफी अच्छा और दोस्ताना रिश्ता है. कई मौकों पर इन्हें साथ में वक्त बिताते देखा गया है. इसके अलावा, आमिर के तीनों बच्चे, जुनैद, आयरा और आजाद अपनी सौतेली मां और पिता के इस नए सफर का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं गौरी का पहली शादी से 6 साल का बेटा भी इस जश्न का हिस्सा बनेगा.

मेहमानों की लिस्ट और खास लंच मेन्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के इस 'घरेलू' जश्न को पूरी तरह से निजी रखा गया है. आमिर के पाली हिल स्थित फ्लैट को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है. इस विवाह समारोह में केवल 100 से 150 बेहद करीबी मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है. जिसमें दोनों के परिवारवाले, बचपन के दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा चेहरे शामिल हैं. दिन के समय कोर्ट मैरिज की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, मेहमानों के लिए एक विशेष लंच का आयोजन किया गया है. इस खास दोपहर के भोजन का मेन्यू खुद आमिर और गौरी ने मिलकर तैयार किया है.

कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की प्रेम कहानी?

आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने कुबूल किया था. आमिर ने बताया था कि वे गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन समय के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए थे. करीब डेढ़-दो साल पहले एक पारिवारिक माध्यम से दोनों दोबारा संपर्क में आए. धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती गहरी मोहब्बत में बदल गई.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

47 वर्षीय गौरी स्प्रैट एक बेहद पढ़ी-लिखी और स्वतंत्र पृष्ठभूमि से आती हैं. उनकी मां तमिलियन और पिता आइरिश-ब्रिटिश मूल के हैं. उनके दादा फिलिप स्प्रैट भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा रहे थे. गौरी ने 'यनीवर्सिटी ऑफ आर्ट्स और फोटोग्राफी में डिग्री हासिल की है. वह फिलहाल मुंबई में रहती हैं. गौरी का भी अपने पहले पति से तलाक हो चुका है और उनका 6 साल का बेटा उन्हीं के साथ रहता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janbhawana Times