Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, STF को बताया 'स्वजाति टॉर्चर फोर्स'; बोले- PDA का हो रहा उत्पीड़न

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, STF को बताया 'स्वजाति टॉर्चर फोर्स'; बोले- PDA का हो रहा उत्पीड़न

खनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में STF को लेकर एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधते हुए STF को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है।

अखिलेश ने कहा कि "मुख्यमंत्री की STF का मतलब स्वजाति टॉर्चर फोर्स है।"

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं। STF जैसे संवेदनशील पुलिस बल को लेकर सपा प्रमुख की टिप्पणी को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर हमला माना जा रहा है।

STF पर बयान से गरमाई सियासत

अखिलेश ने अपने बयान के जरिए एक बार फिर PDA के मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की है। उनका आरोप है कि सरकार की कार्रवाई में समाज के एक बड़े वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है।

वहीं, अखिलेश के इस बयान से बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले PDA बनाम सत्ता पक्ष की राजनीति पहले से ही यूपी में प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

अखिलेश का ताजा हमला इसी सियासी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सपा लगातार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को उठाकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz