Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, समाजसेवी सुरेश यादव ने किया भव्य उद्घाटन

अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, समाजसेवी सुरेश यादव ने किया भव्य उद्घाटन

अयोध्या। आज हॉकी के जादूगर एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय अयोध्या स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव मौजूद रहे।

श्री यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। रक्तदान के जरिए हम किसी परिवार को नई उम्मीद और जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकते हैं..

वहीं कार्यक्रम के आयोजक आकाश गुप्ता ने समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर और प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कई मंत्रियों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है आकाश गुप्ता ने बताया कि सुरेश यादव को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए "साइकिल मैन" की उपाधि भी मिल चुकी है। वह आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में असमर्थ बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने के साथ जरूरतमंदों को साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी मदद करते हैं। हाल ही में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को लेकर जिले के कई प्रमुख अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया रक्तदान शिविर में मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा और मानवता के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर विजय वर्मा, नीलम श्रीवास्तव ,सुनीता पाठक ,खुशबू शाही , पत्रकार वासुदेव यादव, प्रदीप गुप्ता ,मोहम्मद फरजान संजय यादव, शशांक वर्मा, समाजसेवी संस्था के सदस्य चौधरी दुर्गा माझी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों पर स्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz