अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अयोध्या अकैडमी की छात्राओं ने रानोपाली पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान छात्राओं ने चौकी प्रभारी राहुल वाजपेई, दरोगा मिथिलेश सिंह, दीवान अजय कुमार, दीवान सुनील कुमार, कुलदीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को सदैव उनकी सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में अयोध्या अकैडमी की प्रिंसिपल सौम्या आचारी, अध्यापक नवीन द्विवेदी, शिक्षिका लक्ष्मी विश्वकर्मा समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच भाई-बहन के स्नेह एवं सुरक्षा के रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक और भावनात्मक संदेश को भी मजबूती प्रदान की।

