Dailyhunt
बहराइच का मान बढ़ा: एम. अतहर उद्दीन मुन्ने भारती ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र नियुक्त

बहराइच का मान बढ़ा: एम. अतहर उद्दीन मुन्ने भारती ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र नियुक्त

आनन्द गुप्ता /अनवार खाँ मोनू

हराइच। जिले के लिए गौरव का क्षण है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ एडवोकेट डॉ. आदिश अग्रवाला ने ओखला प्रेस क्लब (रजि.) के चेयरमैन, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और एडवोकेट (डॉ.) एम. अतहर उद्दीन मुन्ने भारती को ऑल इंडिया बार एसोसिएशन का मीडिया एडवाइज़र सर्वसम्मति से नियुक्त किया है।

डॉ. अग्रवाला ने कहा कि मुन्ने भारती तीन दशक से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और इसी दौरान सामाजिक क्षेत्र में ऐसे कार्य किए जिन्हें आज भी मिसाल के रूप में देखा जाता है। पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए उन्होंने बिहार के वैशाली ज़िले के अपने गांव करनेजी में सांसद निधि के सहयोग से करोड़ों रुपये के विकास कार्य-उप स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय भवन, क़ब्रिस्तान चारदीवारी और सड़क निर्माण-संपन्न कराए। प्रशासनिक उदासीनता के कारण भारी राशि लौटाए जाने के बावजूद उनके प्रयास लगातार जारी रहे।

मुन्ने भारती ने अपने गांव की सैकड़ों विधवाओं को पेंशन, कोरोना काल में दिल्ली के ओखला क्षेत्र में रात भर घूमकर ज़रूरतमंदों तक भोजन, और अस्पतालों में भर्ती कराने जैसी सेवाएं देकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। कोरोना संक्रमित होने के बाद जीवन-मरण की लड़ाई लड़ते समय भी उनकी सेवा भावना कम नहीं हुई।

बिहार में आई भीषण बाढ़ के दौरान उनकी संस्था करनेजी फाउंडेशन और NGO गूँज ने मिलकर करीब 10 लाख रुपये की राहत सामग्री लोगों तक पहुँचाई। करनेजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित "करनेजी महोत्सव" में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल मेडिकल कैंप, यूनानी चिकित्सकों की टीम, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, बच्चों को अध्ययन सामग्री और प्रतिभावान युवाओं का सम्मान जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मानवता, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ डे अवार्ड (सुप्रीम कोर्ट), रेडियो मॉस्को एफसी अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

मुन्ने भारती की इस प्रतिष्ठित नियुक्ति से बहराइच में खुशी की लहर है और स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz