Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JPNIC को निजी हाथों में देने पर अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- 'कमीशन ही भाजपा का मिशन'

JPNIC को निजी हाथों में देने पर अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- 'कमीशन ही भाजपा का मिशन'

खनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर रही है और सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कमीशन ही भाजपा का मिशन है।' उन्होंने JPNIC को निजी हाथों में दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की निजीकरण नीति का हिस्सा बताया।

JPNIC को लेकर सियासी घमासान

JPNIC पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल रहा है। अब इसके निजी संचालन को लेकर सपा और भाजपा आमने-सामने हैं। सपा इसे सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों में देने का मुद्दा बना रही है, जबकि सरकार की ओर से परियोजना के बेहतर संचालन और उपयोग को लेकर अपना पक्ष रखा जा रहा है।

2027 से पहले बढ़ी सियासी तल्खी

JPNIC का मुद्दा ऐसे समय में सामने आया है, जब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी टकराव लगातार तेज हो रहा है। अखिलेश यादव लगातार सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा सपा सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर पलटवार कर रही है।

JPNIC को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सरकारी संपत्तियों के निजीकरण बनाम सार्वजनिक नियंत्रण की राजनीतिक बहस में बदलता नजर आ रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz