Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेजें तो भी वोट देना है'- सपा MLC लाल बिहारी यादव का बयान वायरल

'कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेजें तो भी वोट देना है'- सपा MLC लाल बिहारी यादव का बयान वायरल

जमगढ़। समाजवादी पार्टी के एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आजमगढ़ में आयोजित शिक्षक गोष्ठी के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में सपा नेतृत्व के फैसले के साथ खड़े रहने की अपील की।

वायरल वीडियो में लाल बिहारी यादव कथित तौर पर कार्यकर्ताओं से कहते नजर आ रहे हैं कि अखिलेश यादव जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजें, उसी को वोट देना है, चाहे वह कुत्ते के गले में घंटी बांधकर ही क्यों न भेजें।

उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बयान को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है और विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

प्रत्याशी से ज्यादा नेतृत्व के फैसले पर जोर?

लाल बिहारी यादव के बयान को पार्टी नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, 'कुत्ते के गले में घंटी' वाली टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी चर्चा छिड़ गई है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में टिकट और प्रत्याशियों को लेकर तैयारियां तेज हैं। ऐसे में सपा एमएलसी का यह बयान सामने आने के बाद पार्टी की चुनावी रणनीति और नेतृत्व के फैसलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

अब देखना होगा कि इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक सफाई आती है या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz