Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रयागराज में बड़ा हादसा, स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा

प्रयागराज में बड़ा हादसा, स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा

प्रयागराज। जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र स्थित स्वामीनारायण मंदिर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण के लिए खोदे गए एक बड़े गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे पिछले तीन से चार महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के लिए मंदिर के पीछे बड़ा गड्ढा खोदा गया था। हालांकि, बारिश के कारण फिलहाल निर्माण कार्य बंद था।

बारिश के बीच ढही मंदिर की इमारत

देर रात अचानक मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गड्ढे में गिर गया। तेज आवाज के साथ इमारत गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक तौर पर बारिश और निर्माण के लिए की गई खुदाई के बीच संभावित संबंध की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद मलबे और निर्माण स्थल की सुरक्षा को लेकर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz