Dailyhunt
तथागत गौतम बुद्ध जयंती पर साकेत बुद्ध विहार में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

तथागत गौतम बुद्ध जयंती पर साकेत बुद्ध विहार में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

योध्या। नेऊर का पूर्वा स्थित साकेत बुद्ध विहार में भगवान तथागत गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसरी नंदन विद्यालय के संस्थापक ध्रुपनाथ यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण साहनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन साकेत बुद्ध विहार चैरिटेबल संस्थान के अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ध्रुपनाथ यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध प्रेम, करुणा और दया के प्रतीक हैं। उनके उपदेशों को अपनाकर समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।

विशिष्ट अतिथि दीप नारायण साहनी ने कहा कि बुद्ध जयंती हमें उनके आदर्शों पर चलने और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संदेश देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरविंद यादव ने बताया कि बुद्ध जयंती के अवसर पर यह भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। साथ ही सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक अरविंद यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षक नेता रामबख्श यादव, झपसी यादव, धर्मेंद्र यादव, पवन यादव, रामकिशुन यादव, राम लखन यादव, राम सजीवन यादव, कन्हैया यादव, ओम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Ki Awaaz