Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन

बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन

​बलौदाबाजार। महानगरों की तर्ज पर अब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निवासियों को भी रसोई गैस सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा 'सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट' के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।

आने वाले दिनों में जिलेवासियों को सीधे पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित और निर्बाध प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति मिलेगी।

​इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय में एचसीजी रायपुर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रोजेक्ट की अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करें, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा क़ि पाईप लाइन बिछाने में गड्ढा खोदने के लिये लोक निर्माण विभाग या अन्य विभाग अथवा पंचायत से एनओसी की जरुरत होने पर शीघ्र जारी किया जाए।

प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों ने बताया क़ि पाईप लाईन बिछाने कार्य रायपुर से शुरू कर दिया गया है जो जिले के सिमगा तक पहुंच गया है।वर्तमान में विकासखण्ड सिमगा के ग्राम केसदा में काम चल रहा है। उन्होंने बताया क़ि पीएनज़ी का कनेक्शन पाईप लाईन के आस पास के औद्योगिक प्रतिष्ठान,स्कूल,अस्पताल व शहरों में दिया जाएगा। पाईप लाइन घर के सामने से गुजरेगी जिसमें बीच- बीच में कनेक्शन बॉक्स रहेगा जहां से घर के रसोई तक कनेक्शन किया जाएगा।उन्होंने बताया क़ि पीएनजी बहुत ही सुरक्षित है जिसमें ब्लास्ट होने की कोई खतरा नहीं होता,मीटर के अनुसार बिल का भुगतान करना होग़ा।

सुरक्षित और किफ़ायती होगी आपूर्ति- पाइपलाइन गैस सेवा शुरू होने से आम जनता को समय पर सिलेंडर रिफिलिंग की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही यह सुविधा आर्थिक रूप से किफायती और पर्यावरण व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद अनुकूल साबित होगी। बैठक में एचसीजी के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले में मुख्य नेटवर्क और घरेलू कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta