Dailyhunt
बीड़ रोड बाजार में सुलगीं दुकानें

बीड़ रोड बाजार में सुलगीं दुकानें

Chauntra. चौंतड़ा। यहां से लगभग चार किलोमीटर दूर बीड़ रोड बाजार में दिन दिहाड़े आग लगने के कारण दो दुकानों में जिसमें एक कपड़े की दुकान ओर दूसरी सब्जी की दुकान में लगभग तीन लाख रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय सब्जी विक्रेता मुनीश कुमार ने अपनी दुकान के पीछे खाली गत्ते ओर लगभग 300 के करीब सब्जी के खाली प्लास्टिक क्रेट रखे हुए थी अचानक इन गत्तों में आग लग गईं जिसके उपरांत आग सब्जी के क्रेटो तक पहुंच गई ओर आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस अंग्निकाड में भाटिया सूट कलेक्शन की मालिक रूपा भाटिया का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि बाजार के लोगों ने हिम्मत जुटा कर कपड़े के दुकान से कुछ कपड़ा बाहर निकाल नहीं अन्यथा दुकान में आग से भारी नुकसान हो जाता। आग लगने के उपरांत तुरंत जोगिंद्रनगर और बैजनाथ से दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची ओर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया । पटवारी हल्का तलकेहड अक्षय कुमार ओर अजय कुमार विभाग की ओर से मौके पर पहुंचे और आगजनी की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta