Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एसपी साहब सड़क पर उतरे, खुद काट रहे ऑनलाइन चालान

एसपी साहब सड़क पर उतरे, खुद काट रहे ऑनलाइन चालान

बीरधाम। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने अनोखी पहल की। एसपी स्वयं कवर्धा के अंबेडकर चौक पहुंचे और इंटरसेप्टर वाहन का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने खुद वाहन में बैठकर आधुनिक उपकरणों की मदद से यातायात नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर चालान जारी किए गए। एसपी ने यातायात पुलिस को स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं होतीं, बल्कि किसी परिवार की खुशियां छीन लेने वाली घटनाएं होती हैं। अधिकांश हादसे लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन कर बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं और जनहानि को रोका जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। कबीरधाम पुलिस सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जागरूकता और प्रवर्तन दोनों स्तरों पर लगातार कार्य कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta