Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL फाइनल: RCB ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बल्लेबाजी

IPL फाइनल: RCB ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बल्लेबाजी

हमदाबाद: IPL 2026 का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

बेंगलुरु बिना बदलाव के साथ उतरेगी। वहीं गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह अरशद खान की वापसी हुई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta