Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी Live

मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी Live

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 136वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस के बारे में बात की और वीर बलिदानियों को नमन किया।

उन्होंने कहा- हमारे जीवन में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं। जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आज 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है। ये दिन हमें अपनी वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है।

कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती; हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी, लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आज 'कारगिल विजय दिवस' पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta