Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Khairagarh. खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सूचना तंत्र और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

मामले की शुरुआत 17 मई 2026 को हुई, जब प्रार्थी द्वारा थाना साल्हेवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्ष 4 माह की नाबालिग पुत्री 15 मई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्राम समनापुर स्थित अपने घर से बिना बताए निकल गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार जांच के दौरान पुलिस को सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के परमा क्षेत्र में आरोपी के कब्जे में है। इस सूचना के बाद केसीजी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और 27 मई 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta