Dailyhunt
नवेली दुल्हन ने पति से 90 लाख की डिमांड कर दी, सुहागरात के दिन हंगामा

नवेली दुल्हन ने पति से 90 लाख की डिमांड कर दी, सुहागरात के दिन हंगामा

यूपी। ताजनगरी आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक नवविवाहिता ने सुहागरात पर पति के सामने 90 लाख रुपये देने की भारी-भरकम मांग रख दी।

रुपए नहीं देने पर दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि ससुरालियों और मायके पक्ष के बीच भिड़ंत भी हो गई। यही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने घर पर लगी पीएनजी पाइप तोड़कर ससुरालियों को जिंदा जलाने तक की कोशिश की।

मामला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक डॉक्टर के भाई का है। डॉक्टर के अनुसार उनके भाई की शादी हाथरस की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो पहली ही रात उसने दूल्हे के सामने चौंकाने वाली शर्त रखी। दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उसे 90 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे, तभी वह संबंध बनाएगी। ससुराल वालों का आरोप है कि दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह केवल पैसों के लिए यहां आई है। जब पति ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो दुल्हन ने हंगामा शुरू कर दिया और घर के गहने समेट कर अपने मायके वालों को बुला लिया।

घटना केवल पैसों की मांग तक सीमित नहीं रही। आरोप है कि दुल्हन के मायके वाले दबंगों के साथ ससुराल पहुंचे और घर के बाहर ताला लगा दिया। उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर में लगी पीएनजी (PNG) गैस की पाइपलाइन को तोड़ दिया ताकि गैस रिसाव से पूरे घर में आग लग जाए और परिवार के लोग जिंदा जल जाएं। पीड़ित परिवार ने किसी तरह शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से अपनी जान बचाई। आरोप यह भी है कि दुल्हन अपने साथ सास के जेवर और कीमती सामान भी लेकर चली गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन जगदीशपुरा पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद डॉक्टर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में दुल्हन, उसके पिता और अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिचौलिए की भूमिका की भी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पूरा मामला दहेज मुकदमे की पेशबंदी लग रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta